जशपुर:रामप्रताप सिंह जी के प्रथम जशपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Please Share With Your Friends Also

पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम आगमन पर जशपुर हेलीपेड में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्री सिंह के स्वागत हेतु कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

हेलीपेड पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह का पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। उपस्थित जनसमूह ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

रामप्रताप सिंह ने कहा कि जशपुर की पावन भूमि से उनका आत्मिक जुड़ाव है और वे अपने क्षेत्र के विकास तथा श्रमिक कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का स्नेह व समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

इस मौके पर मुख्य रूप से जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,   नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, संतोष सिंह, शरद चौरसिया, फैज़ान सरवर खान, गोविंद भगत, शारदा प्रधान, विजय सहाय, विनोद निकुंज, आशु राय, रागिनी भगत, नीतू गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, पिंकी लकड़ा, आकाश गुप्ता, संतोष ठाकुर, प्रभा शर्मा, सुभम यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment