जल जागृति जशपुर बन रहा जल संरक्षण महाभियान

Please Share With Your Friends Also

जशपुरनगर :- जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत कुनकुरी के ग्राम पंचायत खंडसा में आयोजित किया गया।
वाटर हीरो नीरज वानखड़े ने उपस्थित लोगों को विभिन्न मॉडल्स के माध्यम से जल संरक्षण के उपायों को समझाया। विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम जल बचाने लोगो को अपील किया। उपस्थित लोगों से संवाद के माध्यम से जल बचाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रत्यक्ष संवाद व लोगों की भागीदारी से विभिन्न गतिविधियां के माध्यम से रोचक जानकारी देते हुए जल संरक्षण के महत्व को विस्तृत रूप से समझाया।
श्रीमती सुशीला साय, अध्यक्ष जनपद पंचायत कुनकुरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा जल बचाने की शुरुवात हमे अपने घर से करना चाहिए।रोजमर्रा की जिंदगी में छोटी छोटी आदतें को सम्मिलित कर हम पानी की बर्बादी को रोक सकते है जैसे नल को खुला नहीं छोड़ना, वर्षा जल का संचयन करना, पानी के स्रोत के आसपास गंदगी नहीं फैलाना आदि। जल आज की बहुत बड़ी आवश्यकता है, आने वाली पीढ़ी के लिए हमें अधिक से अधिक जल बचाना जरूरी है.
कार्यक्रम में श्रीमती सुशीला साय अध्यक्ष जनपद पंचायत कुनकुरी, श्रीमती मनिता बाई जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती  निवेदिता मिश्रा जनपद सदस्य कुनकुरी,  श्रीमती हेमा गुप्ता जनपद सदस्य कुनकुरी, श्री संतोष यादव  जनपद सदस्य कुनकुरी, डिप्टी रेंजर, वन विभाग,  अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, विभिन्न ग्राम पंचायतों रायकेरा, खण्डसा, गड़ाकटा के सरपंच, पंच, रोजगार सहायक, स्व सहायता समूह की दीदियां, आसपास के गांवों के बहुत अधिक संख्या में ग्रामीणजन व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment