जशपुर:बीसी सखी रीना रोजाना लगभग 30 हजार की राशि निकासी कर प्रदान कर रही है हितग्राहियों को,पांच ग्राम पंचायतों में 30 से 35 लाभार्थियों को दे रहीं वित्तीय सेवाएं…

जशपुरनगर, 05 मई 2025/ फरसाबहार विकासखंड की केसरई ग्राम पंचायत की रहने वाली रीना साहू, आज ग्रामीण अंचलों में बीसी सखी के रूप में एक मिसाल बन चुकी हैं। वह प्रतिदिन 30 से 35 हितग्राहियों को लगभग 30 हजार रुपये की राशि की निकासी कर नगद सौंपती हैं। रीना बुजुर्ग, दिव्यांगजन और महिलाएं जो असमर्थता के कारण बैंकों तक नहीं पहुंच पाते उनकी पेंशन, मनरेगा मजदूरी, महतारी वंदन योजना और अन्य शासकीय लाभकारी योजनाओं की राशि उन्हें घर बैठे उपलब्ध करा रही हैं।
   रीना बताती हैं जब बुजुर्ग और दिव्यांगजन अपनी पेंशन की राशि पाकर उन्हें दिल से आशीर्वाद देते हैं तो लगता है यही उनकी असली कमाई है। यही आत्मिक संतुष्टि उन्हें अपने काम के लिए प्रेरित करती है। रीना 2022 से बीसी सखी के रूप में अपनी सेवा दे रही है। उन्हें शासन से बीसी सखी के रूप में प्रशिक्षण के साथ-साथ कार्य के लिए आवश्यक संसाधनों जैसे लैपटॉप और उपकरणों की व्यवस्था हेतु सहायता भी प्राप्त हुई थी। इससे उन्हें अपने कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने में बड़ी मदद मिली। वर्तमान में वह पांच ग्राम पंचायतों में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
    रीना मुस्कान स्व सहायता समूह से भी जुड़ी हुई हैं, जिसके माध्यम से वह सिलाई और आचार निर्माण जैसे कार्यों में भी सक्रिय हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। रीना ने जिस तरह से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया वह लोगों को भी प्रेरित कर रही है।  रीना स्वच्छता अभियान से भी जुड़ी हुई है। आज उसे बीसी सखी के रूप में गावों में एक पहचान के साथ सम्मान भी मिला है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment