जशपुर 10 मई 2025/ जिले में जल संरक्षण संवर्धन के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है।
जल एवं भूमि संरक्षण संवर्धन के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत के सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही जल जागृति जशपुर अभियान के तहत जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत सूरजुला के तालाब में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मे सरपंच पंच,
उपसरपंच, आँगनबड़ी कार्यकर्ता सहायिका, समूह की दीदियों एवं ग्रामवासियों की सहायता से श्रमदान से जल स्रोत के अंदर, झाड़ियों एवं मेड़ों की साफ सफाई की गयी।




















