Big Breaking Jashpur: ग्राम कस्तूरा में इन्द्र कुमार सिंह झोलाछाप डॉक्टर के अवैध क्लिनिक को प्रशासन की टीम ने किया सील….

Please Share With Your Friends Also

जशपुर:- तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील दुलदुला अंतर्गत ग्राम पंचायत कस्तूरा में इंद्र कुमार सिंह झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा जय गुरुदेव पैथोलॉजी एवं क्लिनिक का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था सुशासन तिहार समाधान शिविर 2025 का आयोजन 10 मई को ग्राम कस्तूरा क्लस्टर में  किया गया था

समाधान शिविर में ग्रामीणों के द्वारा मौखिक शिकायत के आधार पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार तहसीलदार दुलदुला राहुल कौशिक नायब तहसीलदार दुलदुला राजेश यादव बीएमओ दुलदुला एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही की गई कार्यवाही पश्चात शिकायत सही पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उक्त अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील किया गया।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment