जशपुर: कलेक्टर ने हितग्राहियों को एकमुश्त 3 माह का चावल अनिवार्य रूप से वितरण करने के दिए निर्देश….!!

Please Share With Your Friends Also

जशपुर 2 जुलाई 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन और टीएल के प्रकरणों को निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान खाद्य विभाग से उचित मूल्य दुकान से राशनकार्ड धारी हितग्राहियों को चावल वितरण की जानकारी ली और सभी हितग्राहियों को तीन माह का चावल अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर सभी एसडीएम डिप्टी कलेक्टर, जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment