आबकारी विभाग में बड़ी कार्यवाही ” कई आबकारी अधिकारी निलंबित….

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 04/2024 में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के अधिकारियों (लोक सेवक) के विरूद्ध विवेचना में धारा-7, 12 एवं 13 (घ) (i) (ii) (iii) तथा 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथासंशोधित) तथा धारा-420, 467, 468, 471, 120बी भा.द.वि. में माननीय विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जिला रायपुर में, अभियोग पत्र क्रमांक-03 (डी)/2025, दिनाक 07.07.2025 को प्रस्तुत किया गया है।

2/ अतएव राज्य शासन, एतद्वारा, माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत होने के फस्वरूप, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (ख) के परन्तुक में निहित प्रावधान अनुसार, निम्नांकित उपायुक्त आबकारी को माननीय न्यायालय में चालान प्रस्तुति के दिनांक 07.07.2025 से निलंबित करता है :-

क्र.

अधिकारी का नाम

वर्तमान पदस्थापना

(1)

श्री अनिमेष नेताम

कार्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उडनदस्ता, रायपुर संभाग रायपुर एवं अतिरक्ति प्रभार उपायुक्त आबकारी, संभागीय उडनदस्ता, दुर्ग संभाग दुर्ग

2

श्री अरविन्द कुमार पाटले

कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर

3

श्रीमती नीतू नोतानी

कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर

4

5

श्री नोहर सिंह ठाकुर

कार्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उडनदस्ता, बिलासपुर संभाग बिलासपुर

श्री विजय सेन शर्मा

कार्यालय उपायुक्त आबकारी, सभागीय उड़नदस्ता, सरगुजा संभाग अम्बिकापुर

2/निलंबन अवधि में उक्त अधिकारियों का मुख्यालय, कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर में निर्धारित किया जाता है तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment