जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बैंक अधिकारियों की ली बैठक” आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…!

जशपुरनगर 06 अगस्त 2025/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत 13 सितम्बर 2025 को आयोजित किया जाना है।
           जिला न्यायालय जशपुर एवं तहसील न्यायालय कुनकुरी, बगीचा एवं पत्थलगांव में नेशनल लोक अदालत 13 सितम्बर 2025 को आयोजन किया जाएगा। उक्त नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, बैंक के प्रकरण, लिखत पराक्राम्य अधिनियम की धारा 138, वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण एवं अन्य व्यवहार वाद के प्रकरण रखे जाऐंगे।
               जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव कु. श्वेता बघेल द्वारा नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों जिसमें 05 वर्ष-10 वर्ष से अधिक वाले प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समझौता किये जाने के प्रयोजनार्थ बैंक अधिकारियों की बैठक ली गई। जो भी पक्षकार राजीनामा के माध्यम से अपने लंबित प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराना चाहते हैं, वे पक्षकार अपने प्रकरण को संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, तालुका विधिक सेवा समिति कुनकुरी, तालुका विधिक सेवा समिति बगीचा एवं तालुका विधिक सेवा समिति पत्थलगांव में संपर्क कर सकते हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment