जशपुर: हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने कलेक्टर ने की अपील ” जशपुर में देशभक्ति का महाअभियान शुरू ” तिरंगे से सजे हर घर, यही सच्चा सम्मान…!

जशपुर 6 अगस्त 2025/ भारत की स्वतंत्रता के 79वें वर्ष में जशपुर जिला पूरे गौरव और राष्ट्रप्रेम के साथ हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी कर रहा है।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिलेवासियों से प्रेरक अपील की है कि “आइए, इस स्वतंत्रता पर्व को केवल उत्सव नहीं, एक संकल्प बनाएं — तिरंगे को दिल से अपनाएं और घर-घर लहराएं।”
तिरंगा: सिर्फ झंडा नहीं, हमारी पहचान है

तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं है — यह हमारे संविधान, शौर्य और संस्कृति की पहचान है।
कलेक्टर व्यास ने कहा कि “हर घर तिरंगा लहराना सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, यह उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमें आज़ादी दी।”

पूरा जशपुर आज एक नई ऊर्जा और जोश से भर उठा है। गांवों से लेकर नगरों तक, विद्यालयों से लेकर चौक-चौराहों तक, तिरंगे की छटा हर ओर बिखरी हुई है। आमजन, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग — हर कोई इस अभियान को अपना समझ कर शामिल हो रहा है।
harghartiranga.com: डिजिटल भागीदारी का राष्ट्रीय मंच

भारत सरकार द्वारा संचालित वेबसाइट www.harghartiranga.com के माध्यम से कोई भी नागरिक:

अपने घर पर वर्चुअल तिरंगा फहरा सकता है

तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर साझा कर सकता है

भागीदारी का डिजिटल प्रमाण पत्र (Certificate of Participation) प्राप्त कर सकता है


कलेक्टर ने अपील की है कि जशपुर के नागरिक न केवल ज़मीनी स्तर पर बल्कि डिजिटल रूप से भी इस अभियान से जुड़कर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को प्रकट करें।

जिला प्रशासन का संदेश

“हर घर से तिरंगा लहराओ, हर दिल में हिंदुस्तान जगाओ।”

जिला प्रशासन ने सभी पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सामाजिक संगठनों से आह्वान किया है कि वे इस राष्ट्रीय अभियान को जन आंदोलन स्वरूप दें और जिले को गौरवशाली सहभागिता का उदाहरण बनाएं।
तिरंगे के नीचे हम सब एक हैं — यही भारत की असली ताकत है

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment