Breaking Jashpur: पुलिस चालान से बचने बुजुर्ग ने अपनाया खेत वाला रास्ता ” बाइक पार करा देने के नाम पर बाइक को ही ले भगा युवक, अब इस हालत में यहां मिला… पढ़िए पूरी खबर

जशपुरनगर :- जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां खेत में बाइक पार करा देने वाले एक व्यक्ति ने उसी की बाइक को चोरी कर फरार हो गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय जीतन अपनी बाइक से कुनकुरी से खारीझरिया लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें पता चला कि आगे पुलिस चालान काट रही है। चालान से बचने के लिए उन्होंने दूसरा रास्ता लिया। यह रास्ता मेढ़ वाला था। मेढ़ पार करने में दिक्कत हो रही थी। तभी एक युवक मदद के लिए आया। उसने बाइक संभाली और मेढ़ पार करने लगा। जैसे ही मेढ़ खत्म हुई, युवक ने बाइक स्टार्ट की और भाग गया। घटना के लगभग एक घंटे बाद सूचना मिली की बाइक लेकर भागा युवक कुनकुरी के पास बाइक खड़ी कर फरार हो गया। बाइक में चाबी भी लगी थी। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment