जशपुर, 20 मई 2026। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक उपलब्ध है और वर्तमान में जिले में खाद की किसी प्रकार की कमी नहीं है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सहकारी समितियों में अद्यतन स्थिति के अनुसार यूरिया 3762.840 मे.टन, एन.पी.के. 973.550 मे.टन, डीएपी 1954.950 मे.टन, सुपर फास्फेट 245.950 मे.टन तथा म्यूरेट ऑफ पोटाश 525.300 मे.टन उपलब्ध है। इस प्रकार सहकारी समितियों में कुल 7462.590 मे.टन रासायनिक खाद उपलब्ध कराया गया है।
इसी प्रकार डबल लॉक केंद्रों में भी पर्याप्त मात्रा में उर्वरक का भंडारण किया गया है। यहां यूरिया 1671.390 मे.टन, एन.पी.के. 225.500 मे.टन, डीएपी 872.650 मे.टन, सुपर फास्फेट 24.750 मे.टन तथा म्यूरेट ऑफ पोटाश 68.250 मे.टन उपलब्ध है। डबल लॉक संग्रहण केंद्रों में कुल 2862.540 मे.टन रासायनिक खाद उपलब्ध है।
कृषि विभाग ने किसानों से आवश्यकतानुसार सहकारी समितियों एवं संग्रहण केंद्रों से उर्वरक प्राप्त करने की अपील की है, ताकि आगामी खरीफ सीजन की तैयारी समय पर पूरी की जा सके।