समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र जशपुर में कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश प्रारंभ ,मूक-बधिर बच्चों के लिए निःशुल्क सुविधा

जशपुरनगर 13 मई 2026/ जिला खनिज संस्थान न्यास जशपुर द्वारा संचालित  समर्थ आवासीय दिव्याँग प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 5 एवं कक्षा 6 से 8 में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। यह केंद्र मूक एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए संचालित है। इच्छुक माता-पिता व अभिभावक कार्यालयीन समय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालयीन कार्यालय में संपर्क नंबर 7999838556 ओर 8817116599 पर संपर्क कर सकते हैं।
       प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, पिछली कक्षा की अंकसूची, पासपोर्ट साइज 02 फोटो लाना होगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment