शासकीय दृष्टि बाधितार्थ बालक एवं बालिका विशेष विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ

जशपुरनगर, 03 जून 2026/ दृष्टि बाधित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय दृष्टि बाधितार्थ बालक एवं बालिका विशेष विद्यालय जशपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक के लिए 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के दृष्टि बाधित बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।
  समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभिभावक एवं पालक कार्यालयीन समय में किसी भी कार्य दिवस पर विद्यालय अथवा संबंधित कार्यालय में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, पिछली कक्षा की अंकसूची तथा पासपोर्ट आकार की दो नवीनतम फोटो आवश्यक हैं। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7000296849 एवं 9644946027 पर संपर्क किया जा सकता है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment