जशपुर: मिनी माता सम्मान हेतु 26 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित…!

Please Share With Your Friends Also

जशपुरनगर 15 सितम्बर 2025/छ.ग. शासन द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला व अशासकीय संस्था के योगदान को प्रोत्साहित करने प्रतिवर्ष राज्य अलंकरण समारोह में मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। जिसमें 2 लाख रूपए की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।


           वर्ष 2025-26 में मिनी माता सम्मान के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास जशपुर में 26 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी हेकतु विभागीय वेबसाईट  www.cgwcd.gov.in में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment