Breaking Jashpur: खेत में काम करने गए किसान को हांथी ने कुचला, मौके पर हुई मौत” बगीचा वन परिक्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी…. पढ़िए पूरी खबर

Please Share With Your Friends Also

जशपुर बगीचा: जशपुर जिले का बगीचा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरमहाकोना के कदमबथान गांव में एक किसान का हाथी के कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई.घटना के बाद वन अमला मौके पर पहुंच गई है।

मिली जानकारी अनुसार गुरमहाकोना निवासी रमेश यादव कल दोपहर अपने खेत मे काम करने गया था। देर शाम तक जब घर नही लौटा तो घर वाले मृतक को ढूढने निकले तब उनको घटना की जानकारी मिली।ग्रामीणों ने बताया कि खेत मे काम करने के दौरान किसान का सामना हाथी से हो गया  , और हाथी ने किसान को अपने सूंड से उठाकर पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया जिससे किसान की दर्दनाक मौत हो गई।

बगीचा वनपरिक्षेत्र के सुतरी,कालिया,कुटमा,बगीचा और गुरमहाकोना में पिछले एक सप्ताह से 27 हाथी का दल विचरण कर रहा है उसके बावजुद वन विभाग हाथी के दल को जंगल की ओर खदेड़ने में नाकाम रही खामियाजा आज एक किसान की मौत हो गई।कल भी बगीचा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 में 9 किसानों के खेत मे लगे धान को रौंदकर बर्बाद कर दिया था। किसान की मौत के बाद वन विभाग के प्रति ग्रामीणों का आक्रोश देखा जा रहा है।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment