मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को अर्पित की श्रद्धांजलि

जशपुरनगर, 21 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को ग्राम बंदरचूँआ, विकासखंड कुनकुरी स्थित उनके निवासस्थल जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर उनका ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
   मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय विवेक अंधारे मिलनसार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। अल्प आयु में उनका निधन परिवारजनों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।  स्वर्गीय विवेक अंधारे मुख्यमंत्री के निज सहायक श्री दीपक अंधारे के चचेरे भाई तथा श्री विनायक अंधारे के सुपुत्र थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment