जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित हेलीपैड पर आगमन हुआ। उनके पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। हेलीपैड पर स्वागत के बाद मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
पमशाला में कीर्तन महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री के जशपुर प्रवास के दौरान ग्राम पमशाला में आयोजित कीर्तन महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके साथ ही भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में भी उनकी सहभागिता प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
जशपुर जिले और छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों तथा मुख्यमंत्री के दौरे की अपडेट के लिए संवाद छत्तीसगढ़ पढ़ते रहें।
https://samvadchhattisgarh.com