जशपुर: सुशासन तिहार में बनगांव में स्वच्छता श्रमदान, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिया स्वच्छता का संदेश

जशपुर, 8 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बनगांव में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

स्वच्छता अभियान के तहत गांव के सार्वजनिक स्थलों, मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ स्वच्छता और जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment