कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारीयों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के दिए निर्देश

जशपुर 4 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुशासन तिहार के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने बताया की प्रदेश स्तरीय सुशासन तिहार का आयोजन 1 मई से 10 जून तक आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर के विभिन्न जनपद पंचायतों के 31 एवं नगरीय निकाय के 5 कुल 36  क्लस्टरों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, एसडीएम जशपुर श्री विश्वास राव मस्के और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारीयों को शिविर में उपस्थित होकर लोगों की प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

शिविर में आयुष्मान कार्ड, श्रम पंजीकरण,अपार आईडी, बिजली की समस्या, पानी की समस्याओं का भी समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनका प्राथमिकता से कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग को लोगों का स्वास्थ्य जांच करके निःशुल्क दवाईयां देने के लिए कहा।
कलेक्टर ने केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को देने के दिए निर्देश।

उन्होंने महिला बाल विकास विभाग को गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करने और पोषण आहार के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

समाज कल्याण विभाग को दिव्यांगजनों  को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा है।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए हैं कि सुशासन शिविर से पहले संबंधित गांव में स्वच्छता श्रमदान,जल संरक्षण संवर्धन के कार्य और युवाओं के लिए सुबह खेल प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

स्वच्छता श्रमदान में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से शामिल करने के लिए कहा है।

कलेक्टर ने नगरीय निकाय के शिविर में सुबह के पाली में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।

  प्राप्त आवेदनों में संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करें ताकि उनको आवेदन निराकरण की सही जानकारी समय पर उपलब्ध कराया जा सके।

कलेक्टर ने अधिकारियो को निर्देश दिए हैं इस दौरान आश्रम स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, उचित मूल्य दुकान , स्वास्थ्य केंद्र आदि का भी निरीक्षण कर लें और जो वहां पर समस्या है उसका भी समाधान गंभीरता से करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आवेदन का निराकरण होने पर हितग्राहियों का फोटो और विडियो अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं ताकि उसका व्यापक प्रचार प्रचार किया जा सके।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment