कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आंगनबाड़ी केंद्र बेलटोली का का किया निरीक्षण

जशपुरनगर, 01अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गुरुवार को विकासखंड मनोरा के आंगनबाड़ी केंद्र बेलटोली का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र के नन्हे बच्चों ने कलेक्टर का पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली एवं पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
   उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पोषण ट्रैकर में नियमित एवं समयबद्ध प्रविष्टि करने, बच्चों की अपार आईडी, आभा आईडी तथा टीकाकरण की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त और सभी योजनाओं का बेहतर संचालन के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि केंद्र में सभी शासकीय गतिविधियां एवं योजनाओं का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है।  इस अवसर पर एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, सरपंच श्रीमती उमापति भगत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment