जशपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के जशपुर आगमन पर आगडीह हवाई अड्डे में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जशपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।




