जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06, 07, 08, 12, 13 व 14 के सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा की गई”निर्वाचित होने वाले जिला पंचायत सदस्यों को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

Please Share With Your Friends Also

जांजगीर-चांपा / अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत रिटर्निंग ऑफिसर श्री उज्जवल पोरवाल के द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 भैंसो, 07 चण्डीपारा, 08 लोहर्सी, 12 चारपारा, 13 पंतोरा एवं 14 पिसौद का जिला पंचायत सभा कक्ष में सारणीकरण किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा क्षेत्रवार कुल पड़े मतों की संख्या, कुल विधिमान्य मतों की संख्या, कुल अविधिमान्य मतों की संख्या, प्रत्येक प्रत्याशी को प्राप्त मतों की संख्या की जानकारी दी गई। सारणीकरण उपरांत क्षेत्रवार परिणामों की घोषणा की गई एवं रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्वाचित प्रत्याशी को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment