जशपुर, 10 जुलाई 2026। बगीचा विकासखंड के जनपद पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पण्ड्रापाठ के सचिव के विरुद्ध 10 जुलाई 2026 को समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के संदर्भ में जिला पंचायत जशपुर द्वारा जांच समिति का गठन कर दिया गया है।
जनपद पंचायत बगीचा के सीईओ ने बताया कि गठित जांच समिति पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच करेगी। जांच पूर्ण होने के बाद प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार उचित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाएगी तथा प्रतिवेदन के आधार पर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।