जशपुर: सुशासन तिहार शिविर में किसान फ्रांसीस एक्का को मिला केसीसी कार्ड, खेती के लिए मिलेगी आर्थिक सुविधा

जशपुर, 04 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया जा रहा है।

शिविरों में ग्रामीणों के आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं। साथ ही पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए जा रहे हैं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित नए आवासों की चाबियां भी सौंपी जा रही हैं। इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर अनेक शासकीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

इसी क्रम में जशपुर विकासखंड के ग्राम बरगांव डूमरटोली निवासी किसान फ्रांसीस एक्का को ग्राम बोखी में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) प्रदान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने उन्हें कार्ड सौंपते हुए खेती-किसानी के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

केसीसी कार्ड प्राप्त करने के बाद किसान फ्रांसीस एक्का ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब खेती के लिए खाद और बीज खरीदने में आसानी होगी तथा समय पर आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध होने से खेती का कार्य सुचारू रूप से किया जा सकेगा। सुशासन तिहार के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलने से शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment