सुशासन तिहार 2026: सिमड़ा सुशासन शिविर में 5 हितग्राहियों को मिला जॉब कार्ड

जशपुर 10 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है।

इसके साथ ही हितग्राहियों को  विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। दुलदुला विकास खंड के ग्राम सिमड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 5 हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरण किया गया।

इनमें ग्राम मकरी बंधा के जगेश्वर राम माली, गणेश राम यादव, गुलाप चन्द राम, शांता तिर्की, बालेश्वर राम शामिल हैं।

हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब गांव में ही रोजगार मिलने से आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment