सुशासन तिहार 2026: ग्राम पंचायत सिमड़ा में सद्भावना क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

जशपुरनगर, 06 मई 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। शिविर से पूर्व आज 07 मई को विकासखंड दुलदुला अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमड़ा में सरपंच एकादश एवं सचिव एकादश के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच बेहद रोमांचक रहा और जीत-हार का फैसला अंतिम ओवर में जाकर हुआ।
    7 ओवर के इस मुकाबले में सचिव एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में सरपंच एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत अपने नाम कर ली। मैच के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला। इस तरह के आयोजन आपसी समन्वय, सहयोग और एकजुटता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ टीम भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी देते हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव प्रशासनिक कार्यों में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment