जशपुर: ग्राम पंचायत महुआ में आज आयोजित होगा सुशासन तिहार शिविर ,ग्रामीणों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

जशपुर, 12 मई 2026। बगीचा विकासखंड अंतर्गत सन्ना तहसील के ग्राम पंचायत महुआ में आज मंगलवार को प्रातः 10 बजे से सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित करेंगे।

ग्राम पंचायत सन्ना सहित आसपास के ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें।

सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों तक शासन-प्रशासन की सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को त्वरित समाधान मिल सके।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment