दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों के प्रति संवेदनशील सरकार, अनुकंपा नियुक्ति के लिए बनेगी नई नीति

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने ऐसे कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए नई नीति तैयार करने का निर्णय लिया है।

इसके लिए 7 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। समिति की अनुशंसाओं के आधार पर नई नीति तैयार की जाएगी, ताकि वर्षों से लंबित मामलों का समाधान हो सके।

इस पहल का उद्देश्य दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना, उनके परिवारों को आर्थिक संबल देना और लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को राहत पहुंचाना है।

राज्य सरकार का मानना है कि कर्मचारी और उनके परिवार शासन व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसी सोच के साथ संवेदनशील और जनहितकारी निर्णय लेते हुए प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की दिशा में यह पहल की गई है।

नई नीति लागू होने के बाद विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिल सकेगा, जिससे उनके जीवनयापन में आर्थिक स्थिरता आएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment