जशपुर: कुनकुरी में 7.26 करोड़ से बनेगा हाई-टेक बस स्टैंड…!

Please Share With Your Friends Also

जशपुरनगर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी नगर को एक और बड़ी सौगात देते हुए हाई-टेक बस स्टैंड निर्माण के लिए 7 करोड़ 26 लाख रुपए की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की है। इस निर्णय से नगर की यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और प्रतिदिन बस स्टैंड का उपयोग करने वाले हजारों यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा। नए बस स्टैंड में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें साफ-सुथरा व सुव्यवस्थित वेटिंग एरिया, महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं, पर्याप्त पार्किंग, व्यवस्था शामिल है।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment