जशपुर: सन्ना में 200 से अधिक परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार, ग्राम सभा में PM आवास प्रस्ताव को मिली मंजूरी , ग्रामीणों में खुशी की लहर

जशपुर/सन्ना, 27 जून 2026। जशपुर जिले के ग्राम पंचायत सन्ना में आयोजित ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 200 से अधिक पात्र हितग्राहियों के नामों का अनुमोदन कर प्रस्ताव पारित किया गया। ग्राम सभा में आवास स्वीकृति की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने शासन की इस पहल का स्वागत किया।

बैठक में पंचायत क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न आवेदनों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए।

ग्रामीणों ने कहा कि आवास स्वीकृति से अब अनेक परिवारों का पक्के घर का सपना पूरा होगा। ग्राम सभा में विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सन्ना के सरपंच अरविंद कुजूर, सचिव गणेश यादव, उपसरपंच ब्रजेश गुप्ता, ग्राम पंचायत के सभी 20 वार्डों के पंचगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम सभा में पारित प्रस्तावों को लेकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment