जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए एम्बुलेंस का किया लोकार्पण

जशपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बंदरचुवां में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा जनहित में प्रदत्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया। यह एम्बुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांसाबेल में तैनात रहेगी और क्षेत्र के मरीजों को समय पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय को इस जनहितकारी पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए इस प्रकार के प्रयास अनुकरणीय हैं। उन्होंने जनसेवा के प्रति उनके समर्पण और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने बताया कि एम्बुलेंस के रखरखाव, चालक के मानदेय और ईंधन सहित संचालन का संपूर्ण खर्च वे स्वयं वहन करेंगे। यह एम्बुलेंस आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे कांसाबेल क्षेत्र के लोगों को त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment