जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को जशपुर जिले के कुनकुरी एवं बगिया प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 11:20 बजे वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे और वहां से 11:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कुनकुरी के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार से अग्रसेन भवन, कुनकुरी के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:05 बजे अभ्यासेन भवन पहुंचेंगे।
अग्रसेन भवन में मुख्यमंत्री का दोपहर 1:05 बजे से 1:35 बजे तक आरक्षित कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 1:35 बजे वे कार द्वारा अभ्यासेन भवन से रवाना होकर 2 बजे अपने निज निवास बगिया पहुंचेंगे। बगिया में भी उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।
मुख्यमंत्री के कुनकुरी प्रवास को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उनके आगमन एवं कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।