जशपुर: बिना अनुमति काट डाला विशाल साल का पेड़, जांच में दो आरोपी पकड़े गए

जशपुर, 24 मई 2026। राजस्व क्षेत्र में सूखे साल वृक्ष की अवैध कटाई के मामले में वन विभाग ने जांच कर दो आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। वनमण्डलाधिकारी जशपुर ने बताया कि प्रकाशित समाचार ‘‘अवैध रूप से काटे गये वृक्ष’’ के संबंध में वन विभाग द्वारा जांच की गई, जिसमें ग्राम लुईकोना के राजस्व क्षेत्र में खड़े एक सूखे साल वृक्ष की अवैध कटाई की पुष्टि हुई।

जांच के दौरान पाया गया कि काटे गए साल प्रजाति के वृक्ष की गोलाई 2.48 मीटर थी। वन विभाग की जांच में ग्राम लुईकोना निवासी नेपाल राम भगत एवं रामदायल राम द्वारा बिना किसी वैधानिक अनुमति के वृक्ष की कटाई करना सामने आया।

वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के अपराधी बयान दर्ज किए हैं। साथ ही जप्तीनामा एवं पंचनामा तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मामलों में अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment