जशपुर: कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सामान्य पुस्तक परिपत्र के नियमों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूर्व में जारी स्थानीय अवकाश संबंधी आदेश में आंशिक संशोधन किया है।
पूर्व में 09 नवंबर 2026, सोमवार को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश को अब परिवर्तित कर दिया गया है।
15 सितंबर को नवाखाई पर स्थानीय अवकाश
संशोधित आदेश के अनुसार अब 15 सितंबर 2026, मंगलवार को नवाखाई (ऋषि पंचमी) के अवसर पर जशपुर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी संशोधित आदेश के तहत नवाखाई के अवसर पर घोषित यह स्थानीय अवकाश जिले में लागू रहेगा।
बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होगा अवकाश
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 15 सितंबर 2026 का यह स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।
इस तरह पूर्व में गोवर्धन पूजा के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए अब नवाखाई (ऋषि पंचमी) के अवसर पर स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया है।