जशपुर: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल परिसर में भाजपा ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ,भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अटल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

जशपुर: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर पंचायत बगीचा स्थित अटल परिसर में भारतीय जनता पार्टी मंडल बगीचा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति में अपनी सादगी, स्पष्ट विचारधारा, प्रभावशाली वक्तृत्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे।

अटल जी के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और उनके आदर्शों को याद किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और देश के विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह, मंडल प्रभारी केशव यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक, मंडल महामंत्री पवन सिंह, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम जिंदल, महामंत्री विवेक गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम, मंडल कोषाध्यक्ष पंकज जैन सहित दुर्गेश शर्मा, महावीर यादव, सविता द्विवेदी, संतोष गुप्ता, आकाश जायसवाल, अमन गुप्ता, कृतार्थ वर्मा, दीपक जायसवाल, अमन यादव, गणेश यादव, दुर्गेश जायसवाल, जगमोहन दास सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रसेवा और जनसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment