जशपुर: पंड्रापाठ की बेटी मीना यादव ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक रायमुनी भगत ने किया सम्मानित ,12वीं में हासिल किए 85.8 प्रतिशत अंक

जशपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान शासकीय हाई स्कूल पंड्रापाठ की मेधावी छात्रा मीना यादव को 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मीना यादव ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

कार्यक्रम में जसपुर क्षेत्र की विधायक रायमुनी भगत ने छात्रा को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल की बेटियाँ आज शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर रही हैं। मीना यादव की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि मेहनत एवं लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद मीना यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं निरंतर परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी वे इसी तरह मेहनत कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती हैं।

विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने भी मीना यादव की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुशासन तिहार के मंच पर मिला यह सम्मान छात्रा और उसके परिवार के लिए गर्व का पल बन गया, वहीं पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment