जशपुरनगर 25 मई 2026/समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘2.55 करोड़ मंजूर पर टेंडर में देर होने से राजा डैम की मरम्मत अटकी, बरसात से पहले नहीं सुधरेगा‘‘ के संबंध में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया है कि ग्राम अंकिरा का राजा डैम, जिसकी मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया गया था। जिसका एल-1 जारी किया जा चुका है। अनुबंध की तैयारी की जा रही है अनुबंध के पश्चात् तत्काल कार्य प्रारंभ किया जाएगा।