जशपुर: 5 किलोवाट सोलर प्लांट लगाकर घटाया बिजली खर्च, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना बनी प्रभाष जैन का सहारा

जशपुर, 30 मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लगातार आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। इस योजना के माध्यम से लोग न केवल स्वच्छ ऊर्जा को अपना रहे हैं, बल्कि बिजली बिल में भी उल्लेखनीय बचत कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुनकुरी निवासी एवं व्यवसायी प्रभाष कुमार जैन ने अपने घर की बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 5 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है।

श्री जैन ने बताया कि सोलर प्रणाली की स्थापना में कुल ₹3.50 लाख की लागत आई, जिसमें उन्हें शासन की ओर से ₹78 हजार की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस सहायता से परियोजना की लागत का बोझ काफी कम हो गया और सोलर सिस्टम लगवाना उनके लिए आसान हो गया।

उन्होंने बताया कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग ₹4,000 से ₹5,000 तक आता था। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद बिजली खर्च में लगातार कमी देखने को मिल रही है और आने वाले समय में इसका और अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

प्रभाष कुमार जैन ने कहा कि उन्हें योजना की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुई। आवेदन और स्थापना की पूरी प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी रही, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना आम परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इससे न केवल बिजली बिल का आर्थिक बोझ कम होता है, बल्कि स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलता है।

जिले में बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सोलर सिस्टम स्थापित कर रहे हैं। इससे बिजली खर्च में कमी आने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

श्री जैन का कहना है कि अब उन्हें भारी बिजली बिलों की चिंता नहीं रहती और वे बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के घर में बिजली का उपयोग कर पा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उनके जैसे हजारों परिवारों के लिए राहत और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment