रायपुर। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम में ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा कार्यालयीन समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले मंत्रालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों को जुलाई माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
ई-ऑफिस में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग को द्वितीय तथा ग्रामोद्योग विभाग को तृतीय स्थान पर सम्मानित किया गया।
अधिकारी-कर्मचारियों से लगातार बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा
मुख्य सचिव श्री विकासशील ने सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ई-ऑफिस में लगातार बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को अपने विभाग की आवश्यकता के अनुसार आई-गॉट प्लेटफॉर्म पर हर माह कम से कम 3 से 4 कोर्स अवश्य करने चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश स्तर पर आई-गॉट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ई-ऑफिस रैंकिंग में इन अधिकारियों को मिला सम्मान
संयुक्त सचिव से कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी तक की ई-ऑफिस रैंकिंग में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव श्री सच्चिदानंद आलोक प्रथम, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती जयश्री जैन द्वितीय तथा आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री भूपेन्द्र कुमार राजपूत तृतीय स्थान पर रहे।
उप सचिव श्रेणी में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के श्री दूरदेशी राम सोन्टापर प्रथम, श्रम विभाग के श्री विपुल कुमार गुप्ता द्वितीय तथा सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष-8 की श्रीमती ऋतु वर्मा तृतीय स्थान पर सम्मानित हुईं।
अवर सचिव श्रेणी में गृह विभाग के श्री पूरन लाल साहू प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष-1 के श्री कैलाश कुमार नेताम द्वितीय तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की श्रीमती दिव्या वैष्णव तृतीय स्थान पर रहीं।
अनुभाग अधिकारी से सहायक अनुभाग अधिकारी तक की रैंकिंग
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुभाग अधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार प्रथम, श्री जीवन लाल नेताम द्वितीय तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अनुभाग अधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार साहू तृतीय स्थान पर रहे।
सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के श्री मोहम्मद शाहिर अंसारी प्रथम, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की श्रीमती प्रिया बागड़े द्वितीय तथा सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष-4 के श्री जलेश राम तृतीय स्थान पर रहे।
वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के श्री मुकेश राम प्रधान प्रथम, अनुसूचित जाति विकास विभाग के श्री गौरव कुमार राय द्वितीय तथा श्रीमती अंजू दत्ता तृतीय स्थान पर रहीं।
कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के श्री प्रभु सिंह राठिया प्रथम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के श्री संदीप कुमार तारम द्वितीय तथा नगरीय प्रशासन विभाग के श्री उमेश यादव तृतीय स्थान पर रहे।
अन्य श्रेणियों में भी किया गया सम्मानित
अन्य श्रेणी में आदिम जाति विकास विभाग के सहायक ग्रेड-2 श्री शेष नारायण साहू प्रथम, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती माया देवांगन द्वितीय तथा विधि एवं विधायी कार्य विभाग के सहायक ग्रेड के श्री तरूण कुमार धृतलहरे तृतीय स्थान पर सम्मानित किए गए।
समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मान
अटेंडेंस रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें अवर सचिव श्री अनिल तिर्की, निज सचिव सुश्री आराधना साहू, अनुभाग अधिकारी श्री आशिष कुमार शर्मा, सहायक अनुभाग अधिकारी श्री आशुतोष वर्मा, अनुभाग अधिकारी श्री अश्वनी कुमार भतपहरी, सहायक अनुभाग अधिकारी श्री भागेश कुमार ध्रुव, अवर सचिव श्री भूपेन्द्र सिंह राजपूत, अवर सचिव श्रीमती दिव्या वैष्णव, उप सचिव श्रीमती हेमिन बाघे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
इसके अलावा भृत्य श्री किशोर कुमार, सहायक अनुभाग अधिकारी श्री लोक नारायण शर्मा, अनुभाग अधिकारी श्रीमती मंजूषा राजपूत, वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्री मेलू राम ध्रुव, सहायक अनुभाग अधिकारी श्री मिर्जा मुस्कान बेग, अनुभाग अधिकारी श्री मुकेश कुमार शाकार, वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्री नरेश कुमार बाघमार, सहायक अनुभाग अधिकारी श्री पवन कुमार साहू, वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रीमती पुष्पांजली गजभिये, भृत्य श्री राज कुमार सोरी, सचिव (भारसाधक) श्री राजेश सिंह राणा, स्टेनो टायपिस्ट सुश्री राखी सिदार और श्री रमाकांत, वरिष्ठ सचिवालय सहायक सुश्री रूपाली तिवारी, सहायक अनुभाग अधिकारी श्री शिवचरण राठौर एवं श्रीमती सुधा शेंडे, सहायक ग्रेड-1 श्री तरूण कुमार धृतलहरे तथा वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्री विवेक सोनी को रैंकिंग-1 के लिए सम्मानित किया गया।
तीन माह की ई-ऑफिस रैंकिंग में भूपेन्द्र कुमार राजपूत प्रथम
तीन माह की ई-ऑफिस रैंकिंग में आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री भूपेन्द्र कुमार राजपूत प्रथम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव श्री सच्चिदानंद आलोक द्वितीय तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती जयश्री जैन तृतीय स्थान पर सम्मानित की गईं।
तीन माह की अटेंडेंस रैंकिंग में उच्च शिक्षा विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी श्री लोक नारायण शर्मा प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग के भृत्य श्री राज कुमार सोरी द्वितीय तथा वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्री मेलू राम ध्रुव तृतीय स्थान पर रहे।
तीन माह की विभागीय रैंकिंग में स्वास्थ्य विभाग अव्वल
तीन माह की डिपार्टमेंट रैंकिंग में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रथम, गृह विभाग द्वितीय तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तृतीय स्थान पर रहा।
विभागाध्यक्ष और जिला कार्यालयों को भी मिला सम्मान
ई-ऑफिस रैंकिंग में विभागाध्यक्ष कार्यालयों की श्रेणी में उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त सुश्री रीता यादव प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग के आयुक्त श्री डी. राहुल वेंकट द्वितीय, उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक श्री जॉन तिग्गा तृतीय, चिकित्सा शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-3 श्री वेद प्रकाश देवांगन चतुर्थ तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री पीताम्बर प्रसाद पांचवें स्थान पर रहे।
ई-ऑफिस जिला कार्यालय रैंकिंग में रायपुर जिले की सहायक परियोजना अधिकारी सुश्री अनिता जैन प्रथम, सक्ती जिला कार्यालय की सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर सुश्री नंदनी सोनी द्वितीय, रायपुर जिले के नोडल अधिकारी श्री पंकज कुमार शर्मा तृतीय, सक्ती जिले के ई-जिला तकनीकी प्रबंधक श्री तुलसी देवांगन चतुर्थ तथा कबीरधाम जिले के अधीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह ध्रुव पांचवें स्थान पर सम्मानित किए गए।
आई-गॉट रैंकिंग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का सम्मान
आई-गॉट रैंकिंग में आयुक्त कार्यालय बिलासपुर के चौकीदार श्री गौतम कुमार देवांगन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार के व्याख्याता श्री प्रेम नारायण नायक द्वितीय तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद के पुलिस आरक्षक श्री दिनेश कुमार तृतीय स्थान पर सम्मानित किए गए।