25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ अभियान के तहत आश्रम-छात्रावासों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

रायपुर, 22 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ अभियान का आयोजन छत्तीसगढ़ के सभी आश्रम एवं छात्रावासों में किया जाएगा। अभियान के तहत विद्यार्थियों के बीच चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों और विचारों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment