रायपुर: सुशासन तिहार का आगाज़, जनता से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, योजनाओं की जमीनी हकीकत का लेंगे फीडबैक

रायपुर, 03 मई 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के अंतर्गत आज अपने प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत की। मुख्यमंत्री आज पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से विभिन्न क्षेत्रों के दौरे के लिए रवाना हुए।

सुशासन तिहार अभियान के तहत मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे। इस दौरान वे आमजन की समस्याएं सुनेंगे और समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश भी देंगे।

गौरतलब है कि राज्य सरकार का यह विशेष अभियान 1 मई से प्रारंभ होकर 10 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य शासन-प्रशासन को और अधिक जवाबदेह, संवेदनशील एवं जनकेंद्रित बनाना है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में उनके प्रमुख सचिव Subodh Singh एवं विशेष सचिव Rajat Bansal भी साथ रवाना हुए।

सरकार की इस पहल को प्रशासनिक पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment