रायपुर: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधारोपण

रायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नवा रायपुर अटल नगर स्थित नवीन छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रत्येक नागरिक में अपनी माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना जागृत करता है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो यह अभियान जनआंदोलन बनकर प्रदेश को और अधिक हराभरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर को “पीपल फॉर पीपल सिटी” के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से एक लाख पीपल के पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी अभियान चलाया जा रहा है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन, स्वच्छ वायु, जलवायु संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। वे शुद्ध वायु, छाया, वर्षा, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी निभाना भी आवश्यक है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि सभी लोग ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर हरित, स्वच्छ और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment