छह राज्यों के 150 युवाओं से मिले अरुण साव, बोले- देश की विविधता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

छह राज्यों के 150 युवाओं ने रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर वंदे मातरम् शिविर के अनुभव साझा किए। सात दिवसीय शिविर में युवाओं ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विरासत और विकास को जाना।