गुजरात के नन्द घरों में पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्थाएं देखीं

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुजरात के गांधीनगर स्थित करई गांव के नन्द घरों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा गुजरात की मंत्री डॉ. मनीषा वकील से सौजन्य भेंट की।