CG: 3 प्रसव का रिकॉर्ड, 26 जन्म प्रमाणपत्र! रायपुर में नवजात खरीद-फरोख्त के आरोप में 6 गिरफ्तार

रायपुर में नवजात शिशुओं की कथित खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में एक निजी अस्पताल में तीन प्रसव के मुकाबले 26 जन्म प्रमाणपत्रों के दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है।