छत्तीसगढ़ में पंजीयन सेवाएं होंगी डिजिटल, ‘धरोहर’ पोर्टल का रायपुर में पायलट परीक्षण शुरू

छत्तीसगढ़ के पंजीयन विभाग ने नई डिजिटल व्यवस्था ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण रायपुर के तेलीबांधा उप पंजीयक कार्यालय क्रमांक-06 में शुरू किया है। एआई आधारित डीड ड्राफ्टिंग, ई-केवाईसी, डिजिटल हस्ताक्षर, ऑनलाइन भुगतान और अपॉइंटमेंट जैसी सुविधाओं का प्रावधान है।