बिसलेरी के पानी के नमूने पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, दो जांच में असुरक्षित; कंपनी ने भी रखा पक्ष

प्रयोगशाला में बिसलेरी की पानी की बोतल और FSSAI जांच उपकरणों का प्रतीकात्मक AI निर्मित चित्र।
FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के परिसर से लिए गए पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नमूने को दो प्रयोगशाला जांचों में असुरक्षित पाए जाने के बाद अभियोजन की मंजूरी दी है। कंपनी ने कहा कि मामला सितंबर 2025 के गोवा संयंत्र के एक बैच से जुड़ा है और उसने अपनी जांच संबंधी दलील भी रखी है।