प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक्वा इंश्योरेंस से नुकसान की मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ,मत्स्यपालकों को प्राकृतिक आपदा एवं मछलियों में बीमारी से होने वाली हानि की मिलेगी भरपाई

जशपुरनगर, 02 जून 2026/  जिले के मत्स्य पालक किसान मछली पालन के दौरान प्राकृतिक आपदाओं, मछलियों में होने वाली बीमारियों  से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित एक्वा इंश्योरेंस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मछली पालन विभाग के जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी मत्स्य पालक किसान जुलाई-अगस्त माह में मत्स्य बीज संचयन के समय  एक्वा इंश्योरेंस कराकर इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ ले सकते हैं। इससे किसी भी अप्रत्याशित नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होगी।
    योजना संबंधी विस्तृत जानकारी  के लिए मत्स्य पालक अपने संबंधित विकासखंड के मत्स्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क के लिए सहायक मत्स्य अधिकारी श्री रविशंकर, विकासखंड पत्थलगांव मो.नं. 9244520073, सहायक मत्स्य अधिकारी कु. शीला मिंज विकासखंड कुनकुरी एवं दुलदुला मो.नं. 9131795357, मत्स्य निरीक्षक कुमारी इन्द्राणी साह विकासखंड मनोरा मो. नं. 7806083682, मत्स्य निरीक्षक श्री अभिनीत कुमार सिंह  वि.ख.-बगीचा मो.नं. 7999565025, मत्स्य निरीक्षक श्री अरविन्द डनसेना विकासखंड जशपुर मो.नं. 9887299753, मत्स्य निरीक्षक कु. अम्बिका पैंकरा विकासखंड कांसाबेल मो.नं. 9691512913, मत्स्य निरीक्षक कु. श्वेता प्रधान विकासखंड फरसाबहार मो.नं. 7247071600 हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment