सूरजपुर: पचीरा में नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों, छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में किया पौधारोपण

सूरजपुर, 07 जुलाई 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी श्री प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पचीरा में ‘‘नशा को ना, जिंदगी को हां’’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

पुलिस विभाग द्वारा जिले की 156 ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करना है।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष स्वाति संत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संत सिंह, सरपंच सुन्दरमणि मिंज, जीतराम मिंज, समाजसेवी मनोज पाण्डेय, संतोष कुर्रे, रैमगल राजवाड़े, पटेल राजवाड़े, सचिव सुखल सिंह सरुता, रोजगार सहायक राजेश राजवाड़े, रामकेशर यादव, राजेंद्र यादव, लालबहादुर यादव, कोटवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, माताएं, बहनें एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त समाज और हरित पर्यावरण, दोनों ही स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की मजबूत आधारशिला हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशे के खिलाफ जागरूक होकर इसके उन्मूलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment