मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दूरस्थ एवं सीमावर्ती गांवों में सड़क कनेक्टिविटी को मिल रही मजबूती , 89.53 लाख की लागत से बनी 2.5 किमी सड़क मार्ग का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण

जशपुरनगर, 11 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के दूरस्थ एवं सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिकरिमा से विदुरपुर तक 2.5 किलोमीटर लंबी डामरीकरण सड़क का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य 89 लाख 53 हजार रुपये की लागत से पूरा कर लिया गया है। सड़क बनकर तैयार होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। सिकरिमा से विदुरपुर तक सड़क की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों को विशेषकर बरसात के दिनों में आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क का डामरीकरण कार्य पूरा होने से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को बारहमासी बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।

सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण, दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। सिकरिमा से विदुरपुर तक सड़क का जीर्णोद्धार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ओडिशा राज्य की सीमा से लगे इस क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क होने से ग्रामीणों की मुख्य मार्गों तक पहुंच आसान होगी। साथ ही, आवागमन सुविधाजनक होने से क्षेत्र में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी

सिकरिमा से विदुरपुर तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों को अब आवागमन में सहूलियत मिलेगी। पक्की सड़क से विद्यार्थियों, मरीजों और अन्य ग्रामीणों को विशेष लाभ होगा। सड़क सुविधा में सुधार से न केवल लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment